एंटरटेनमेंट डेस्क : Himanshi khurana Conversion News : पंजाबी अभिनेत्री और ‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के यूट्यूब शो में असीम रियाज के साथ अपने पूर्व रिश्ते और धार्मिक मतभेदों पर खुलकर बात की है। हिमांशी ने खुलासा किया कि रिश्ते के दौरान जब उनसे पूजा-पाठ न करने को कहा गया, तो यह उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गया, जिसने उन्हें अपनी धार्मिक पहचान पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया।
धर्म परिवर्तन के दबाव से जुड़े सवालों पर बिना किसी का नाम लिए हिमांशी ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब उन्हें पूजा-पाठ करने से मना किया गया, तो वे भीतर से बेहद परेशान हो गई थीं। उन्होंने कहा कि उस दौरान उनके मन में यह सवाल तक आने लगा था कि मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार कैसे होगा क्या उन्हें जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा?
हिमांशी ने आगे बताया कि अपनी धार्मिक मान्यताओं को खोने के डर से उन्होंने अलग होने से पहले चार धाम यात्रा और कैलाश मानसरोवर जाने की इच्छा जताई थी। Himanshi Khurana कैलाश यात्रा के दौरान वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और उन्हें अहसास हुआ कि वे अपनी आस्था और जड़ों से कोई समझौता नहीं कर सकतीं। गौरतलब है कि 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद हिमांशी और असीम ने दिसंबर 2023 में धार्मिक मान्यताओं में अंतर का हवाला देते हुए आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया था।
Himanshi khurana opened up about her conversion to Islam 🚨
In recent podcast with Paras, she said she was on the verge of converting to Islam bcz of pressure from her ex bf Asim riaz 😡
Asim riaz told her , “ye Pooja paath ab nhi chalega”.
One genuine question, Why are Muslim… pic.twitter.com/3I2hfmplnz
— Harsh shekhawat (@wordofshekhawat) August 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-