Video Leaked: नए साल पर लॉन्च हो रहे OPPO के ये दो धमाकेदार स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशंस के साथ लीक हुआ वीडियो…
Oppo find x7 series price: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपने नई सीरीज Oppo Find X7 को चीन में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Oppo find x7 series price
Oppo find x7 series price: नई दिल्ली। इस बार मोबाइल फोन यूजर्स को नए साल पर बड़ा ऑफर मिलने वाला है। नए साल पर मोबाइल फोन की कंपनियां एक से एक ऑफर दे रही हैं। वहीं कई कंपनियां नए साल पर नए फोन भी लॉन्च करने जा रही है। जैसा कि आप सभी जानते हैं चीनी कंपनियां बेहद ही फेमस हैं, जिसके किसी नए सेट को लॉन्च करते देरी नहीं होती कि लोग बुकिंग पर लग जाते हैं। हर बार नए साल पर चीनी स्मार्टफोन कंपनी एक धमाकेदार नया सेट लॉन्च करती है।
आपको बता दें कि जानी मानी चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपने नई सीरीज Oppo Find X7 को चीन में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी के मुताबिक काफी लंबे समय से इस सीरीज के डिवाइस के फीचर्स और अन्य जानकारियों को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही थी, जिसमें इनके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी ऑनलाइन दिखाई दिए थे।
कंपनी अपनी फाइंड एक्स 7 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन मार्केट में उतारने वाली है, जिनका नाम Oppo Find X7 और Oppo Find X7 Ultra है। इन दोनों स्मार्टफोन को 8 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल खास स्पेसिफिकेशंस और कई कलर ऑप्शन में पेश किए जाएंगे। आइए आपको फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल में बताते हैं।
दोनों स्मार्टफोन की कुछ खास बातें
Oppo find x7 series price
इन कॉन्फिगरेशन में आएंगे डिवाइस
- Oppo Find X7 की बात करें तो इसमें आपको डाइमेंशन 9300 चिपसेट मिलेगा , जिसे चार कॉन्फिगरेशन 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज, 16 GB रैम + 256 GB स्टोरेज, 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 1 टीबी स्टोरेज मिलेंगे।
- जहां तक Oppo Find X7 अल्ट्रा की बात है तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर होने की बात कही गई है। यह तीन वेरिएंट -12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज, 16 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा।
ये फीचर्स भी आए सामने
- इस सीरीज में सैटेलाइट कनेक्टिविटी की भी सुविधा हो सकती है।
- अन्य फीचर्स की बात करें तो आपको इस सीरीज के डिवाइस में 100W चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी भी दी जाएगी।
- कैमरा सेटअप में आपको 50MP क अल्ट्रावाइड और 50MP सेंसर दो टेलीफोटो लेंस के साथ क्वाड-कैमरा सेटअप मिल सकता है।
मिलेंगे ये कलर ऑप्शन
- बता दें कि इस सीरीज में दो फोन -Oppo Find X7 और Oppo Find X7 अल्ट्रा शामिल है, जिसके लिए कस्टमर्स अब रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- इसके अलावा कंपनी ने इसके कलर ऑप्शन और कॉन्फिगरेशनकी भी जानकारी दी है। जहां Oppo Find X7 को 4 कलर ऑप्शन स्टारी स्काई ब्लैक, सी एंड स्काई, डेजर्ट मून सिल्वर और स्मोकी पर्पल में पेश किया जाएगा।
- वहीं Oppo Find X7 अल्ट्रा 3 कलर ऑप्शन -अल्ट्रा पाइन शैडो इंक, सी एंड स्काई और डेजर्ट मून सिल्वर में आएगा।
Oppo Find X7 in real#Oppo #OppoFindX7 #FindX7 pic.twitter.com/G7hmC4mnL4
— Anvin (@ZionsAnvin) December 31, 2023
Another Oppo Find X7 hands-on video
Color options
– Sea and Sky
– Desert Moon Silver
– Smokey Purple
– Starry Sky BlackConfigurations:
– 12GB+256GB
– 16GB+256GB
– 16GB+512GB
– 16GB+1TBStarting price could be 3,999 CNY (~Rs 47,030; ~$465)#Oppo #OppoFindX7series #FindX7… pic.twitter.com/a0Qh7Yc0cX
— Anvin (@ZionsAnvin) December 31, 2023

Facebook


