Xiaomi 17T Launched: लॉन्च हुआ नया सुपरफास्ट फोन, फीचर्स ऐसे कि पुराना फोन लगेगा बेकार, ऊपर से 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर भी जारी!

Ads

Xiaomi 17T Launched: शाओमी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार फीचर्स के साथ बाजार में पेश किया गया है और ओप्पो, वीवो और सैमसंग जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा। लॉन्च ऑफर में ग्राहकों को 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और एक्स्ट्रा फायदे भी मिलेंगे।

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 04:11 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 04:11 PM IST

(Xiaomi 17T Launched/ Image Credit: Xiaomi)

HIGHLIGHTS
  • Xiaomi 17T में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले
  • Leica 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ 5x पेरिस्कोप लेंस
  • MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर से लैस

नई दिल्ली: Xiaomi 17T Launched in India: Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17T को लॉन्च कर दिया है। यह फोन प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस हाई-एंड स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। जिससे इसकी खरीदी और भी आकर्षक हो सकती है।

डिस्काउंट और EMI ऑफर्स की भरमार

फोन खरीदने पर ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। SBI, HDFC, ICICI और American Express कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। कंपनी 18 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट का विकल्प भी दे रही है। साथ ही एक साल के अंदर फोन लौटाने पर 60% तक बायबैक वैल्यू मिलने की भी सुविधा है।

दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर

Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i लगाया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है जो 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम के साथ आता है ताकि फोन लंबे समय तक स्मूथ परफॉर्म कर सके।

कैमरा और बैटरी फीचर्स

इस फोन में Leica का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है जो 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जिससे यह फोन लंबे समय तक बैकअप देता है।

कनेक्टिविटी, सॉफ्टवेयर और सेल डिटेल्स

फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। यह Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी ग्राहकों को 4 महीने का Spotify Premium, 3 महीने का Google AI Pro और YouTube Premium सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। Xiaomi 17T की बिक्री 10 जून से Xiaomi वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर्स और Amazon पर शुरू होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Xiaomi 17T भारत में कब से उपलब्ध होगा?

यह स्मार्टफोन 10 जून से Xiaomi वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर्स और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत क्या है?

इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹59,999 है।

क्या फोन पर कोई ऑफर मिल रहा है?

हाँ, बैंक कार्ड पर ₹5000 इंस्टेंट डिस्काउंट और एक्सचेंज पर ₹5000 तक बोनस मिल रहा है।

Xiaomi 17T की बैटरी कितनी है?

इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।