Actor Sion Ghosh does not have money
Actor Sion Ghosh does not have money: नई दिल्ली। सायन घोष ने अपनी बहन के इलाज के लिए फैंस से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने फेसबुक पर कई पोस्ट किए हैं और अपनी बहन की बीमारी के बारे में बताते हुए अपनी खराब आर्थिक स्थिति का जिक्र किया है। बंगाली एक्टर की बहन ब्लड कैंसर से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं।
Read more: ये है दुनिया का सबसे जहरीला जीव, इसका काटा पानी भी नहीं मांगता!
सायन घोष की बहन की खराब सेहत की वजह से उनका परिवार काफी मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। कैंसर के इलाज में अच्छी खासी रकम की जरूरत है, जो सायन घोष के पास नहीं है। एक्टर की बहन का नाम चंद्रसेना कोनार चक्रवर्ती है, जो बीते एक महीने से कैंसर से जूझ रही हैं।
Actor Sion Ghosh does not have money: सायन घोष ने पोस्ट में बताया है कि बहन के इलाज के लिए उन्हें 50 लाख से ज्यादा रकम की जरूरत है। डॉक्टरों की सलाह पर, वे बहन का बोन मेरो ट्रांसप्लांट करवाएंगे। साथ ही, उन्हें ‘ओ’ पॉजिटिव ब्लड डोनर की भी आवश्यकता है। सायन को इस मुश्किल समय में फैंस से मदद की उम्मीद है।
सायन घोष ने अपनी पोस्ट में फोन नंबर का जिक्र किया है, जहां फैंस पैसे भेजकर उनकी मदद कर सकते हैं। फैंस एक्टर की पोस्ट पर कमेंट करके उनकी बहन के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।