(Bhooth Bangla Box Office Collection/ Image Credit: Akshay Kumar Instagram)
Bhooth Bangla Box Office Collection 7 day: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला‘ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इससे एक दिन पहले 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू भी दिखाए गए थे। अक्षय कुमार और तब्बू स्टारर यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है और दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 84 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है। सातवें दिन गुरुवार को फिल्म ने करीब 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की। जो पिछले दिनों की तुलना में थोड़ी गिरावट दिखाती है। फिल्म अभी लगभग 5,500 से ज्यादा शोज में चल रही है और इसकी औसत ऑक्यूपेंसी करीब 10% के आसपास है। भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 99 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
‘भूत बंगला‘ का वर्ल्डवाइड बिजनेस भी मजबूत बना हुआ है। भारतीय और ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने अब तक करीब 135 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये था, जिसे यह पहले ही वसूल कर चुकी है। अब फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने की ओर कदम बढ़ा रही है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार और तब्बू एक बार फिर साथ नजर आए हैं। उनके साथ परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी जैसे कलाकार भी हैं। अक्षय और प्रियदर्शन की यह जोड़ी पहले भी ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया‘ जैसी हिट फिल्में दे चुकी है। जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई थीं।
‘भूत बंगला‘ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में डर और कॉमेडी का मिश्रण देखने को मिलता है। जो दर्शकों को मनोरंजन का एक अलग अनुभव देता है।