UP School Timing Change: बदल गया स्कूलों का समय, अब सुबह इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
UP School Timing Change: बदल गया स्कूलों का समय, अब सुबह इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
UP School Timing Change | Photo Credit: IBC24
- स्कूल का समय बदलकर सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 कर दिया गया
- आदेश कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा
- तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, कई जिलों में लू का प्रकोप
नई दिल्ली: UP School Timing Change देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है। बढ़ते तापमान का असर अब जनजीवन अस्त व्यस्त हो गई है। सुबह होते ही तेज धूप से लोग परेशान हो गए हैं और दोपहर होते ही लोगों का घर से निकला मुश्किल हो गया है। बढ़ते तापमान (Heatwave Alert) का असर अब जनजीवन के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। गर्मी और तेज धूप को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव (School Timing Change) किया है।
सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे लगेंगी कक्षाएं
UP School Timing Change छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जिसमें लिखा गया है कि 20 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक लागू रहेगी।
पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार
बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के ऊपर निचले क्षोभमंडल में सक्रिय शुष्क पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। उत्तराखंड के तराई क्षेत्र को छोड़कर राज्य के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रयागराज, वाराणसी, सुलतानपुर, आगरा, बाराबंकी, बहराइच, शाहजहांपुर और हरदोई सहित कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया और लू चली।
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले सप्ताह में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। खासकर दक्षिणी जिलों में दिन के समय लू चलने की प्रबल संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है और अगले दो-तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। पिछले 24 घंटों में प्रयागराज में सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि वाराणसी में 44.2 डिग्री और बांदा में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा सुलतानपुर, बाराबंकी और बहराइच समेत कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
यूपी में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव,
कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी स्कूल 20 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुलेंगे, सभी परिषदीय सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त, सीबीएसई,आईसीएसई और अन्य बोर्डों के स्कूलों पर भी यह निर्णय लागू होगा।#SchoolTiming… pic.twitter.com/rLg5Ubfg5o— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) April 18, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- Punjab Kings Vs LSG: प्रियांश और कोनोली का अर्धशतक, पंजाब किंग्स ने LSG को इतने रनों से दी पटखनी, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Virudhunagar Firecracker Factory Blast : तमिलनाडु ब्लास्ट की सच्चाई आई सामने! ऐसे हुआ था पूरा धमाका, मौत का आंकड़ा पहुँचा 23
- US Iran Peace Talk: शांतिवार्ता पर मंडराया संकट! अब ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्त, अमेरिका कर रहा था डेलीगेशन भेजने की तैयारी

Facebook


