O Romeo Movie Release : 13 फरवरी को ही रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’! कोर्ट ने अर्जी को किया खारिज, जानिए क्यों फंसा था शाहिद कपूर की फिल्म का पेंच

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज़ पर लगा संकट टल गया है। मुंबई की दीवानी अदालत ने मृत गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी की याचिका खारिज करते हुए फिल्म की रिलीज़ को हरी झंडी दे दी है।

O Romeo Movie Release : 13 फरवरी को ही रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’! कोर्ट ने अर्जी को किया खारिज, जानिए क्यों फंसा था शाहिद कपूर की फिल्म का पेंच

O Romeo Box Office Collection Day 2/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 7, 2026 / 10:53 pm IST
Published Date: February 7, 2026 10:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘ओ रोमियो’ की रिलीज़ पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार
  • गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी की याचिका खारिज
  • 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। मुंबई की एक दीवानी अदालत ने शनिवार को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने मृत गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

क्या है पूरा विवाद?

हुसैन उस्तरा के नाम से कुख्यात हुसैन शेख की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक विशाल भारद्वाज और लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सनोबर का दावा है कियह फिल्म पूरी तरह से उनके मृत पिता के जीवन पर आधारित है और निर्माताओं ने फिल्म बनाने से पहले उनके परिवार से कोई सहमति नहीं ली। फिल्म में उनके पिता को एक ‘गैंगस्टर’ के रूप में चित्रित किया गया है, जिससे उनकी इमेज ख़राब हो रही है।

अदालत ने क्यों दी राहत?

दीवानी अदालत के न्यायाधीश एच सी शेंडे ने अपने आदेश में कहा की सनोबर शेख फिल्म पर रोक लगाने के लिए सबूत पेश करने में विफल रही। Shahid Kapoor New Movie कोर्ट का कहना था की सनोबर ने पहले ही फिल्म निर्माताओं से पैसों के मुआवजे की मांग की थी और अगर कोई आर्थिक मुआवजे की मांग करता है, तो वह फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक की मांग नहीं कर सकता वहीँ दूसरे पक्ष के वकीलों ने यह भी कहा की यह फिल्म पूरी तरह से एक काल्पनिक है और इसके साथ फ़िल्म में साफ़ ‘डिस्क्लेमर’ भी दिया गया है।

हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

अदालत के इस फैसले के बाद फिल्म अब अपनी तय तारीख 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। O Romeo Movie Release  हालांकि, सनोबर शेख के वकील डी वी सरोज ने कहा है कि वह इस फैसले को अब बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.