Pawan Singh Emotional Post / Image Source : X
एंटरटेनमेंट डेस्क : Pawan Singh Emotional Post भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसने एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को चर्चा में ला दिया।पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पत्नी नीलम देवी की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
दरअसल पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पत्नी नीलम देवी की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा।” इस भावुक संदेश के बाद उनके फैंस भी नीलम को याद कर रहे हैं।पवन सिंह और नीलम सिंह की शादी साल 2014 में हुई थी। हालांकि शादी के करीब तीन महीने बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। उस समय इस घटना को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह की अनदेखी के कारण नीलम डिप्रेशन में चली गई थीं।
हालांकि पवन सिंह कई बार सार्वजनिक मंचों और रियलिटी शोज में नीलम का जिक्र कर चुके हैं। Pawan Singh First Wife, उन्होंने नीलम को “देवी” बताते हुए कहा था कि उनके जैसा साथ देने वाला जीवनसाथी मिलना मुश्किल है। पवन सिंह यह भी कह चुके हैं कि उनकी पहली पत्नी की अचानक मौत का दर्द आज भी उनके जीवन का एक बड़ा कलंक बनकर रह गया है।
नीलम की मौत के बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी।Pawan Singh Divorce Case, लेकिन उनकी दूसरी शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया और फिलहाल उनका तलाक का केस चल रहा है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई लड़कियों के साथ अफेयर के आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कारण उनका रिश्ता खराब हुआ। वहीं दूसरी ओर पवन सिंह ने भी ज्योति पर राजनीति में आने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।
आप के बिना अधूरा हूँ अधूरा हीं रहूँगा…. pic.twitter.com/L5JFFF8wSL
— Pawan Singh (@PawanSingh909) March 8, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-