Sonakshi Sinha and Zaheer’s relationship: कन्फर्म हुआ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर का रिश्ता! एक्टर ने फोटो शेयर कर बताया ब्लॉकबस्टर कपल

Ads

जहां की एक रोमांटिक तस्वीर उनके कॉमन एक्टर वरुण शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दोनों को ब्लॉकबस्टर जोड़ी करार दिया है।

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 05:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

Sonakshi Sinha and Zaheer’s relationship : मुंबई। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर काफी समय से यह चर्चा चल रही है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में दोनों एक्टर्स मुंबई के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किए गए थे। इस मौके पर दोनों के साथ एक्टर वरुण शर्मा भी उपस्थित रहे। जहां की एक रोमांटिक तस्वीर उनके कॉमन एक्टर वरुण शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दोनों को ब्लॉकबस्टर जोड़ी करार दिया है।

ये भी पढ़ें:  इंग्लैंड में चोटिल होने के बाद बेंगलुरू में उपचार करा रहे हैं उमेश यादव

दरअसल, गुरुवार रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मुंबई स्थित एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते हुए स्पॉट किए गए। दोनों की रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। इस मौके पर दोनों के साथ ‘फुकरे’ फेम एक्टर वरुण शर्मा भी मौजूद रहे। रेस्टोरेंट से लौटने के बाद वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनाक्षी और जहीर की एक तस्वीर शेयर की। इसे शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, ‘ओए-होए, इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी…’।

ये भी पढ़ें:  बढ़ता जा रहा जिले में हाथियों का आतंक, 30 हाथी 15 दिनों से लगा रहे इस गांव का चक्कर

बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी के बर्थडे पर जहीर ने उनका एक क्यूट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। बता दें कि जहीर और सोनाक्षी अक्सर साथ नजर आते हैं। दोनों काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई थी।

ये भी पढ़ें:  PM Narendra Modi Birthday Special: एक्टर बनना चाहते थे नरेंद्र मोदी, इनसे मिलने के बाद शुरू हुई सियासत की दौड़

कुछ ही वक्त पहले जब सोनाक्षी ने अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया था तब वे अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इसके बाद से ही दोनों की सगाई के कयास लगने शुरू हो गए थे। आने वाले समय में जहीर और सोनाक्षी साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। दोनों साथ में फिल्म ‘डबल एक्सएल’ पर काम कर रहे हैं।