‘लाइगर’ के फ्लॉप होने के बाद विजय देवरकोंडा का बड़ा ऐलान, लौटाएंगे मेकर्स के पैसे, अगली फिल्म की फीस को लेकर कहा ये…

Ads

Vijay Deverakonda will return money of producers : साऊथ अभिनेता विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 08:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

Vijay Deverakonda

मुंबई : Vijay Deverakonda will return money of producers : साऊथ अभिनेता विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के फ्लॉप होने से मेकर्स को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं विजय देवरकोंडा के एक फैसले ने मेकर्स को राहत पहुंचाई है। फिल्म फ्लॉप होने के बाद अभिनेता विजय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मेकर्स के पैसे लौटाने की बात कही है।

यह भी पढ़े : पुलिस कर्मचारियों के लिए आयी बड़ी खुशखबरी! इस अवसर पर मिलेगी छुट्टी, परिवार के साथ कर सकेंगे मौज 

मेकर्स को 6 करोड़ रुपए लौटाएंगे विजय

Vijay Deverakonda will return money of producers :  मिली जानकारी के अनुसार, 100 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी इस फिल्म के लिए विजय ने 35 करोड़ रुपए लिए थे। फिल्म के मेकर्स को फाइनेंशियल सपोर्ट करने के लिए विजय ने 6 करोड़ रुपए मेकर्स को वापस करने का फैसला लिया है। बता दें कि लाइगर को करण जौहर, पुरी जगन्नाथ , चार्मी कौर और अपूर्व मेहता ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे नजर आई थी।

यह भी पढ़े : सनी देओल हुए गुस्से से लाल, सबके सामने सलमान को कहा ‘चुप’ जाने पूरा मामला… 

अगली फिल्म के लिए फ़ीस नहीं लेंगे विजय

Vijay Deverakonda will return money of producers :  इतना ही नहीं विजय ने अपनी अगली फिल्म के मेकर्स का सपोर्ट करने के लिए भी अपनी फीस कम की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय ने ‘लाइगर’ की असफलता को को देखते हुए अपनी अगली फिल्म ‘जन गण मन’ का बजट थोड़ा कम कर दिया है। विजय और इस फिल्म के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने फिल्म के लिए अपनी सैलरी न लेने का फैसला किया है। कथित तौर पर यह फैसला दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर ‘लाइगर’ के चलते हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए लिया है। अगर ‘जन गण मन’ बॉक्स-ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित होती है तो विजय प्रॉफिट का कुछ हिस्सा जरूर लेंगे।

यह भी पढ़े : Teachers Day Special : खुद ’सूरदास’ फिर भी फैला रहे शिक्षा का प्रकाश, अनोखी है बाल मुकुंद कोरेटी की कहानी 

विजय के चैलेंज का खामियाजा भुगतना पड़ा मेकर्स को

Vijay Deverakonda will return money of producers : बता दें कि ‘लाइगर’ के बॉक्स-ऑफिस फेलियर ने मेकर्स को शॉक कर दिया है। विजय भी फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट थे, यहां तक कि उन्होंने फिल्म को बायकॉट करने वाले लोगों को भी चैलेंज दे दिया था। इसके बाद फेमस मराठा मंदिर और गेयटी गैलेक्सी के डायरेक्टर मनोज देसाई ने विजय के विचारों और बायकॉट कल्चर को मॉक करने के लिए उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने एक्टर पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके कमेंट की वजह से फिल्म की एडवांस बुकिंग में डेंट लग गया है। बाद में भले ही विजय इस गलतफहमी को दूर करने के लिए मनोज से मिले पर तब तक उनकी फिल्म फ्लॉप हो चुकी थी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक