Panipat Suicide News | Photo Credit: Ai
पानीपत: Panipat Suicide News In Hindi सोशल मीडिया के इस दौर में रील बनाने का शौक हर किसी को चढ़ा हुआ है। बड़े हो या बुजुर्ग हर वर्ग के लोगों को इसकी लत लग चुकी है। कई बार रील बनाने का शौक परिवारिक विवाद भी बना जाता है और कई लोग अपनी जान भी गवां देते हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा से सामने आया है, जहां बहू के रील बनाने से परेशान सास–ससुर ने खौफनाक कदम उठाया लिया। जिसके बाद अब पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। (Suicide News in Panipat Suicide)
Panipat Suicide News मिली जानकारी के अनुसार, मामला पानीपत जिले के गांव नारा का है। जहां सास–ससुर राजेश/सुमन ने सल्फास गोली खाकर सुसाइड कर लिया। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय राजेश और उनकी 44 वर्षीय पत्नी सुमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश और सुमन का इकलौता बेटा आशीष है। करीब दो साल पहले उसकी पहचान दिल्ली निवासी स्नेहा से फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में जनवरी 2025 में परिवार की सहमति से लव-कम-अरेंज मैरिज हुई थी।
शादी के बाद सास ससुर को उम्मीद थी की बहू के आने से घर में बदलाव आएगा और खुशियां आएगी। लेकिन कुछ दिन बाद घर पर पारिवारिक कलह शुरू हो गई। स्नेहा गांव के पारंपरिक वातावरण में खुद को ढाल नहीं पा रही थी। जिसको लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। सास–ससुर राजेश/सुमन को उम्मीद थी कि उसकी बहू गांव और परिवार की मर्यादाओं के साथ रहे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाई, जिसको लेकर लगातार विवाद होता था, धीरे-धीरे यह विवाद गंभीर घरेलू क्लेश में बदल गया।
आरोप है कि घटना से पहले भी बहू और ससुराल पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े से तंग आकर बहू के सास-ससुर ने सल्फास की गोलियां खा ली। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शनिवार रात को सिविल हॉस्पिटल में महिला सुमन (44) की मौत हो गई। जबकि उसके पति राजेश (44) ने रविवार को पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। उधर, सुसाइड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बहू पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।