CM Vishnu deo Sai Tiffin Meeting /Image Credit: CGDPR
रायपुर। CM Vishnu deo Sai Tiffin Meeting : छत्तीसगढ़ में आज भाजपा द्वारा टिफिन मीटिंग कार्यक्रम आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई BJP नेताओं का जमावड़ा रहा। सभी अपने घर से टिफिन लेकर पहुंचे थे। BJP नेताओं ने एक दूसरे से अपना-अपना टिफिन शेयर किया।
इस दौरान सबकी नजरें मुख्यमंत्री की टिफिन (CM Vishnu deo Sai Tiffin Meeting) पर टिकी हुई थी, कि प्रदेश के मुखिया क्या लेकर आएं है? जब सीएम साय ने अपना टिफिन खोला तो भजिया-चटनी देख सभी हैरान रह गए। नेताओं ने बड़े चाव से शानदार लजीज व्यंजन का स्वाद लिया। सभी के मन में चल रहा था कि मुख्यमंत्री के टिफिन में कुछ स्पेशल होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।
टिफिन मीटिंग (CM Vishnu deo Sai Tiffin Meeting) का मुख्य उद्देश्य बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना, संगठन को मजबूत बनाना और जनता से जुड़ना है। इस बैठक में शामिल होने वाले सभी नेता और कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लेकर आते हैं और एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, जिससे एक-दूसरे से संवाद स्थापित होता है।
आपकों बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अब हर महीने टिफिन बैठक अनिवार्य कर दी गई है।