Donald Trump Israel Visit: हमास से बंधक छुड़ाकर ट्रंप ने जीता इजरायल का दिल, नेतन्याहू ने दिया ‘शांति पुरस्कार’, संसद में ढाई मिनट तक बजती रहीं तालियां

Ads

Donald Trump Israel Visit: हमास से बंधक छुड़ाकर ट्रंप ने जीता इजरायल का दिल, नेतन्याहू ने दिया 'शांति पुरस्कार', संसद में ढाई मिनट तक बजती रहीं तालियां

  •  
  • Publish Date - October 13, 2025 / 05:03 PM IST,
    Updated On - October 13, 2025 / 05:03 PM IST

Donald Trump Israel Visit/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • जरायल की संसद में गूंजा ट्रंप का नाम
  • ढाई मिनट तक बजती रहीं तालियां,
  • ट्रंप को मिला सर्वोच्च सम्मान,

यरूशलम: Donald Trump Israel Visit: हमास की कैद से जीवित बंधकों की वापसी को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को इज़राइल में विशेष सराहना मिल रही है। सोमवार को जब ट्रंप इज़रायली संसद नेसेट पहुंचे, तो वहां मौजूद सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट और खड़े होकर उनका जोरदार स्वागत किया।

जैसे ही ट्रंप ने अपने संबोधन के लिए मंच की ओर कदम बढ़ाया नेसेट गार्ड के सदस्यों ने पारंपरिक तुरही बजाकर उनका स्वागत किया। संसद में मौजूद सभी सांसद खड़े हो गए और लगातार ढाई मिनट तक तालियां बजाते रहे जो इस बात का प्रतीक था कि इज़राइल में ट्रंप की लोकप्रियता कितनी बढ़ी है। इस मौके पर इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी ट्रंप के साथ मौजूद थे। सांसदों ने नेतन्याहू के लिए भी तालियों से स्वागत किया और उनके उपनाम बीबी के जयकारे लगाए।

Donald Trump Israel Visit: प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस अवसर पर डोनाल्ड ट्रंप को इज़राइल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया। सम्मान प्रदान करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने इज़राइल की सुरक्षा और मध्य पूर्व में स्थिरता के लिए जो योगदान दिया है वह अभूतपूर्व है। हम पूरी आशा के साथ मानते हैं कि उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार अवश्य मिलेगा भले ही उसमें थोड़ा समय लगे। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप को इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिल पाया, लेकिन नेतन्याहू सहित कई इज़रायली नेताओं को भरोसा है कि आने वाले समय में उन्हें यह सम्मान जरूर प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें

"डोनाल्ड ट्रंप को इज़राइल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान" क्यों दिया गया?

"डोनाल्ड ट्रंप को इज़राइल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान" उनके द्वारा इज़राइल की सुरक्षा, हमास से बंधकों की वापसी में भूमिका और मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने में योगदान के लिए दिया गया।

"डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार" के लिए नामित हैं क्या?

"डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार" के लिए इस वर्ष चयनित नहीं हुए, लेकिन इज़राइल के कई नेताओं का मानना है कि उन्हें भविष्य में यह सम्मान अवश्य मिलेगा।

"इज़राइल में ट्रंप की लोकप्रियता" का कारण क्या है?

"इज़राइल में ट्रंप की लोकप्रियता" का मुख्य कारण उनकी नीतियाँ हैं, जैसे यरुशलम को इज़राइल की राजधानी के रूप में मान्यता देना और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम।