IAS Ajay Pal Sharma/Photo Credit: IBC24
IAS Ajay Pal Sharma : उत्तर प्रदेश के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IAS अजय पाल शर्मा (IAS Ajay Pal Sharma) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर दक्षिण 24 परगना में तैनात किया गया है, उनकी तैनाती उस क्षेत्र में किया गया है जो तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी का प्रभावशाली क्षेत्र माना जाता है।
उन्होंने TMC के प्रत्याशी जहांगीर खान के समर्थकों को सख्त चेतावनी दी है, उन्होंने कहा किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जिसके बाद चर्चाओं में बने हुए हैं। अजय पाल शर्मा (IAS Ajay Pal Sharma) नाम सुनते ही बदमाश खौफ में आ जाते हैं। अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि, IAS अजय पाल शर्मा कौन हैं? उन्होंने कहां से पढ़ाई की है और वह कौन से बैच के अधिकारी हैं।
लुधियाना के रहने अजय पाल शर्मा (IAS Ajay Pal Sharma) 2011 बैच के यूपी कैडर के IPS अधिकारी हैं। पिछले साल जनवरी में ही उन्हें प्रमोट करके DIG रैंक दी गई थी। वह अभी प्रयागराज में एसीपी के पद पर तैनात हैं। बता दें कि आईपीएस ने बैचलर ऑफ डेंटल साइंसेज की पढ़ाई की है।
उत्तर प्रदेश के सिंघम शर्मा ने शामली, नोएडा, जौनपुर और रामपुर में कई दर्जनों एनकाउंटर को अंजाम दिया है। अजय पाल शर्मा की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के विजन को सफलता मिली है। इसी वजह से उन्हें मुठभेड़ एक्पर्ट कहा जाता है।
उन पर फर्जी मुठभेड़ों की शिकायतों के भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं। 2020 में शामली में अकबर नाम के एक कथित अपराधी के साथ हुई मुठभेड़ पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे। (IAS Ajay Pal Sharma) समाजवादी पार्टी ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताया था।
IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻