IndiGo flight power bank blast/AI Image
IndiGo flight power bank blast: इंडिगो की हैदराबाद-चंडीगढ़ फ्लाइट में लैंडिंग के बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पावर बैंक ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत भरी खबर ये है कि कोई जनहानि नहीं हुई।
इंडिगो की हैदराबाद से आई फ्लाइट (IndiGo flight power bank blast) में एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई। एयरलाइन के मुताबिक, फ्लाइट 6E-108 लैंडिंग के बाद रनवे पर खड़ी थी, तभी एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने की घटना सामने आई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर टर्मिनल तक पहुंचाया गया।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के 2026 के नए नियमों के अनुसार, फ्लाइट (IndiGo flight power bank blast) में पावर बैंक ले जाने की अनुमति केवल कैरी-ऑन सामान में ही होती है। यात्रियों को फ्लाइट में फोन और अन्य डिवाइस चार्ज करने के लिए पावर बैंक का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। DGCA के नियमों में पावर बैंक और अतिरिक्त बैटरी जैसी चीजो को फ्लाइट में ऊपर बने कंपार्टमेंट में नहीं रखा जा सकता।