PBKS vs KKR Dream11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा जब पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। यह मुकाबला मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां अब तक सिर्फ दो बार ही 200+ का स्कोर बना है जिससे यह मैदान हाई स्कोरिंग नहीं माना जाता।
PBKS vs KKR Dream11 Prediction: मुल्लांपुर स्टेडियम पर पंजाब का रिकॉर्ड खासा प्रभावशाली नहीं रहा है। यहां खेले गए 7 मुकाबलों में केवल 2 में ही पंजाब को जीत मिली है। हालांकि अच्छी बात यह है कि पंजाब ने अपना पिछला मुकाबला इसी मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रन से हराकर जीता था।
वहीं कोलकाता ने भी अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ही जीता है। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल कोलकाता 6 अंकों के साथ 5वें जबकि पंजाब किंग्स 6 अंकों के साथ 6ठें स्थान पर है। दोनों टीमों की स्थिति बेहद करीबी है और आज का मुकाबला अंक तालिका में बड़ा फेरबदल कर सकता है।
अब तक खेले गए कुल 33 मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 21 बार जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब किंग्स को केवल 12 मुकाबलों में जीत मिली है। यानी केकेआर का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।
कोलकाता की ओपनिंग जोड़ी इस सीजन संघर्ष कर रही है। क्विंटन डीकॉक एक मैच में ही लय में दिखे हैं जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे 6 मैचों में 204 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजी की बात करें तो टीम की ताकत स्पिन में नजर आ रही है वरुण चक्रवर्ती ने 6 मैच में 8 विकेट लिए है तो वहीं हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा ने 7-7 विकेट लिए है।