Raipur Crime News: राजधानी में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, जीजा ने इस बात के लिए सालियों पर की फायरिंग, एक की मौत की खबर

Ads

Raipur Crime News: राजधानी में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, जीजा ने इस बात के लिए सालियों पर की फायरिंग, एक की मौत की खबर

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 11:44 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 11:54 PM IST

Raipur Crime News/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर के मोवा इलाके में जीजा ने दो सालियों पर फायरिंग की
  • एक युवती की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
  • आरोपी ने वारदात के बाद थाने में किया सरेंडर

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां मोवा इलाके में जीजा ने अपनी दो सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक युवती की मौत की खबर है, वहीं दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। Raipur Crime News ये पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

आरोपी ने खुद थाने जाकर किया सरेंडर

जानकारी के अनुसार, जीजा ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते गोली मारी (Raipur Crime News) है। आरोपी ने दुर्गा मेडिकल पर भी गोली चलाया है। घटना की सूचना मिलते ही DCP और पंडरी पुलिस के आलाधिकारी मौके पर है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जितेंद्र वर्मा ने खुद थाने जाकर सरेंडर किया है।

 

 

ये भी पढ़ें

यह घटना कहां हुई?

यह घटना रायपुर के मोवा इलाके में पंडरी थाना क्षेत्र में हुई है।

हमले में कितने लोग प्रभावित हुए?

दो युवतियों पर गोली चली, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरी गंभीर है।

आरोपी कौन है?

आरोपी का नाम जितेंद्र वर्मा बताया जा रहा है।

वारदात का कारण क्या बताया गया है?

प्रॉपर्टी विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है।

क्या आरोपी गिरफ्तार हुआ है?

आरोपी ने घटना के बाद खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया है।