Reverse Vending Machine | Photo Credit: AI
तमिलनाडु: Reverse Vending Machine अक्सर लोग शराब पीने के बाद खाली बोतलों को बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं। सफाई वाले और पर्यावरण की चिंता करने वाले लोग सालों से इस सिरदर्द से परेशान है। लेकिन अब शराब की खाली बोतल को लेकर तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। (Liquor Bottle Return Scheme) सरकार ने इस टेंशन का तगड़ज्ञ जुगाड़ निकाला है।
Reverse Vending Machine दरअसल, चेन्नई के एग्मोर इलाके में एक ऐसा कमाल का इंतजाम हुआ है, जहां अब शराब की खाली बोतल मशीन में डालो और हाथ के हाथ पैसे वापस पाओ। (Glass Bottle Recycling) खाली बोतल देने पर 10 रुपए मिलते हैं। इस मशीन का नाम ‘रिवर्स वेंडिंग मशीन’ है। ये प्रणाली बोतलों की पहचान और सत्यापन के लिए आधुनिक कैमरों और सेंसरों का उपयोग करती है। जैसे ही कोई व्यक्ति खाली कांच की बोतल मशीन में डालता है, यह उसके आकार, ब्रांड, गुणवत्ता और स्थिति की जांच करती है। बोतल मानकों के अनुरूप पाए जाने पर मशीन तत्काल 10 रुपये वापस कर देती है।
इस एआई मशीन से न सिर्फ पैसों की ओवरचार्जिंग रुकेगी, बल्कि पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने में भी बड़ी मदद मिलेगी। अक्सर लोग शराब पीने के बाद खाली बोतलें इधर-उधर या खुले में फेंक देते हैं, जिससे गंदगी और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। अब 10 रुपये वापस मिलने के लालच में लोग खाली बोतल को संभालकर रखेंगे और उसे मशीन में ही डालेंगे।
इससे बोतलों की रीसाइक्लिंग भी आसान हो जाएगी। फिलहाल इस सिस्टम का ट्रायल किया जा रहा है। अगर ये एक्सपेरिमेंट पूरी तरह सफल रहता है, तो आने वाले समय में राज्य की सभी टास्मेक दुकानों पर ऐसी AI मशीनें देखने को मिल सकती हैं।