पितृपक्ष में तर्पण करने गए लोग नदीं में डूबे, तीन घटनाओं में सात लोगों की मौत

four boys and four girls drowned in the river : खरगोन के चोरल नदी में 4 बच्चियां डूब गई हैं। 3 बच्चियों की नदी में डूबने से मौत हो गई है । एक बच्ची को सुरक्षित बचाया गया है। यहां पर ये बच्चियां संजा माता का विसर्जन करने गईं थी। तीन बच्चियों में से दो सगी बहनें हैं।

पितृपक्ष में तर्पण करने गए लोग नदीं में डूबे, तीन घटनाओं में सात लोगों की मौत

four boys and four girls drowned in the river

Modified Date: October 2, 2024 / 04:50 pm IST
Published Date: October 2, 2024 4:43 pm IST

खंडवा/खरगोन/मुरैना: four boys and four girls drowned in the river  सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर मध्यप्रदेश के कई जिलों से नदी में डूबने से कई बच्चों समेत कुछ अन्य लोगों के डूबने की खबर सामने आ रही है। खंडवा में दो लोगों के नदी में डूबने की खबर है। तो वहीं मुरैना में चार बच्चों के डूबने की खबर है और खरगोन से भी 3 लोगों के डूबने की खबर है।

खंडवा के मोरटक्का के बिल्लौरा बुजुर्ग घाट के निकट स्नान के दौरान डूबने से दो की मौत हो गई। मृतक मौसी भतीजी हैं, जो शाजापुर के मक्सी से नर्मदा स्नान करने आए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रेनूबाई पति संजय पाटीदार (40) एवं निहारिका पिता ओमप्रकाश पाटीदार (18) की डूबने से मौत हुई है। रेनू बाई को बड़वाह अस्पताल में मृत घोषित किया गया। वहीं निहारिका के शव की तलाश की जा रही है। मोरटक्का चौकी पुलिस सर्चिंग में जुटी है। इस घटना में एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

read more: Govinda fired himself: क्या कुछ छिपा रहे है गोविंदा?.. पुलिस को नही है ‘खुद से गोली चलने’ वाली बात पर यकीन.. होगी पूछताछ!..

कुंवारी नदी में एक साथ 4 बच्चे डूबे

मुरैना के कुंवारी नदी में एक साथ 4 बच्चे डूब गए हैं। ग्रामीण और परिजनों ने 2 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है, वहीं दो बच्चों की तलाश जारी है। मौके पुलिस और SDRF टीम पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग परिजनों के साथ पितृपक्ष में तर्पण करने गए थे। यह घटना कैलारस थाना क्षेत्र के बड़ागांव की घटना बताई जा रही है।

चोरल नदी में 4 बच्चियां डूबी

इधर खरगोन के चोरल नदी में 4 बच्चियां डूब गई हैं। 3 बच्चियों की नदी में डूबने से मौत हो गई है । एक बच्ची को सुरक्षित बचाया गया है। यहां पर ये बच्चियां संजा माता का विसर्जन करने गईं थी। तीन बच्चियों में से दो सगी बहनें हैं। बलवाड़ा थाना क्षेत्र के पास ग्राम कुंडिया की घटना बताई जा रही है।

मृतक बालिकाओ में 10 वर्षीय आशिंका पिता मनोज और 12 वर्षीय मीनाक्षी पिता मनोज सगी बहन है। वही 14 वर्षीय करिश्मा पिता विनोद की भी डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद बलवाड़ा टीआई अनिल बामनिया ने मोके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से तीनो बच्चियों के शव को बरामद कर बड़वाह सिविल अस्पताल पहुंचाया।

read more: Bhopal News: ओलंपिक और एशियन गेम्स में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले विजेताओं का सीएम ने किया सम्मान, दिया 1-1 करोड़ रुपए का पुरस्कार

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com