Reported By: Sakshi Tripathi
,Bhopal Blood Injection Trends / IImage Source : SCREENGRAB
भोपाल : Bhopal Blood Injection Trends सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक ट्रेंड अब युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने लगे हैं। भोपाल में कुछ युवक सोशल मीडिया पर देखे गए वीडियो से प्रभावित होकर नशे के लिए खुद को ही खून का इंजेक्शन लगा रहे हैं। राजधानी भोपाल में युवाओं के बीच सोशल मीडिया से प्रभावित एक खतरनाक प्रवृत्ति सामने आ रही है। कुछ युवक इंटरनेट और सोशल मीडिया पर देखे गए वीडियो से प्रभावित होकर खुद को ही खून या ब्लड कंपोनेंट का इंजेक्शन लगाने लगे हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि युवाओं को भ्रम है कि इससे शरीर में ऊर्जा या नशे जैसा असर होता है, जबकि मेडिकल साइंस में इसका कोई आधार नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक इस तरह से शरीर में खून या ब्लड कंपोनेंट का इंजेक्शन लगाना बेहद जोखिम भरा है। इससे शरीर में गंभीर संक्रमण, एलर्जी, ब्लड रिएक्शन और यहां तक कि सेप्सिस जैसी जानलेवा स्थितियां पैदा हो सकती हैं। भोपाल के डॉक्टरों के अनुसार पिछले एक साल में ऐसे करीब 5 मामले सामने आए हैं, जिनमें युवाओं को अस्पताल में इलाज की जरूरत पड़ी।
डॉक्टरों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और ट्रेंड युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकते हैं। बिना मेडिकल जरूरत के इस तरह के प्रयोग न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं, बल्कि कई बार जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। विशेषज्ञ युवाओं और अभिभावकों से अपील कर रहे हैं कि ऐसे भ्रामक ट्रेंड से दूर रहें। IBC24 का भी इस खबर को दिखाने का बस यही उद्देश्य है कि कुछ नया एक्सपेरिमेंट करने के चक्कर में अपने जीवन से खिलवाड़ न करें।