Datia By Election Candidate Ashutosh Tiwari : दतिया उपचुनाव में BJP उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, टिकट मिलते ही दिया बड़ा संदेश

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित होने के बाद आशुतोष तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं। इस बीच आशुतोष तिवारी ने कहा कि दतिया भाजपा पूरी तरह एकजुट है।

Datia By Election Candidate Ashutosh Tiwari : दतिया उपचुनाव में BJP उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, टिकट मिलते ही दिया बड़ा संदेश

Datia By Election Candidate Ashutosh Tiwari

Modified Date: July 11, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: July 11, 2026 12:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • टिकट मिलने के बाद भोपाल में शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात।
  • पार्टी नेतृत्व ने जीत के लिए दी शुभकामनाएं।
  • चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठनात्मक एकजुटता का दिया संदेश।

भोपाल : Datia By Election Candidate Ashutosh Tiwari  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दतिया विधानसभा उप-चुनाव के लिए चौंकाने वाला फैसला लेते हुए आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद आशुतोष तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की।प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आशुतोष तिवारी के नाम का ऐलान

गौरतलब है कि भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा के बाद पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। (Datia BJP District President resigns) उम्मीदवार घोषित होने के बाद आशुतोष तिवारी ने IBC24 से बातचीत में पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। नरोत्तम मिश्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा उनके वरिष्ठ नेता और अभिभावक हैं तथा उनका आशीर्वाद उनके साथ है। वहीं कार्यकर्ताओं की नाराजगी के सवाल पर आशुतोष तिवारी ने कहा कि दतिया में किसी तरह का विरोध नहीं है।

लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे

आशुतोष तिवारी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। वे ग्वालियर-चंबल संभाग के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं, जहां उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। संगठन में विभिन्न प्रकोष्ठों के समन्वय की जिम्मेदारी निभाने के साथ उन्होंने चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.