Reported By: Shailendra Singh
,MP Weather Update Today / Image Source : FILE
भोपाल : MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश का दौर लगातार जारी है, जिसने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने आज भी राजधानी भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के 45 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम वैज्ञानिकों ने 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जिससे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
इससे पहले कल देर शाम राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। Indore Rain Weather Forecast तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चक्रवाती तूफान और तेज आंधी की वजह से अकेले भोपाल और आसपास के इलाकों में 80 से अधिक पेड़ क्षतिग्रस्त होकर सड़कों और बिजली के तारों पर गिर गए। इस तबाही के चलते कई इलाकों में देर रात तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्री-मानसून का यह असर अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बना रह सकता है।Mp Weather Update Today लगातार गिरते पेड़ों और बिजली कटौती को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। बिजली विभाग और नगर निगम की टीमें गिरे हुए पेड़ों को हटाने और बिजली व्यवस्था को दोबारा चालू करने के काम में जुटी हुई हैं।