MP Weather Update Today : मौसम ने दिखाए तेवर! 80 से ज्यादा पेड़ गिरे, अब 45 जिलों में भारी बारिश और 60 KMPH रफ्तार वाली हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। बीते दिन हुई आंधी-बारिश से कई इलाकों में पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

MP Weather Update Today : मौसम ने दिखाए तेवर! 80 से ज्यादा पेड़ गिरे, अब 45 जिलों में भारी बारिश और 60 KMPH रफ्तार वाली हवाओं का अलर्ट

Kerala Weather Update/ Image Source : FILE

Modified Date: June 5, 2026 / 08:06 am IST
Published Date: June 5, 2026 8:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के 45 जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
  • 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना
  • भोपाल समेत कई इलाकों में 80 से ज्यादा पेड़ गिरे, बिजली व्यवस्था प्रभावित

भोपाल : MP Weather Update Today :  मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश का दौर लगातार जारी है, जिसने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने आज भी राजधानी भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के 45 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम वैज्ञानिकों ने 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जिससे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

कल अचानक बदला मौसम

इससे पहले कल देर शाम राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। Indore Rain Weather Forecast तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चक्रवाती तूफान और तेज आंधी की वजह से अकेले भोपाल और आसपास के इलाकों में 80 से अधिक पेड़ क्षतिग्रस्त होकर सड़कों और बिजली के तारों पर गिर गए। इस तबाही के चलते कई इलाकों में देर रात तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कैसे रहने वाला है मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार, प्री-मानसून का यह असर अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बना रह सकता है।Mp Weather Update Today  लगातार गिरते पेड़ों और बिजली कटौती को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। बिजली विभाग और नगर निगम की टीमें गिरे हुए पेड़ों को हटाने और बिजली व्यवस्था को दोबारा चालू करने के काम में जुटी हुई हैं।


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.