Lawrence Bishnoi Gang MP : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसटीएफ को सौंपी गई जांच की कमान, गुर्गों को पकड़ने के लिए इतने अफसरों की टीम तैयार

मध्यप्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर और अन्य के खिलाफ धमकी और फिरौती मामलों की जांच सौंप दी गई है। जांच में नौ अधिकारियों की टीम शामिल है, और डी. श्रीनिवास वर्मा निगरानी करेंगे।

Lawrence Bishnoi Gang MP : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसटीएफ को सौंपी गई जांच की कमान, गुर्गों को पकड़ने के लिए इतने अफसरों की टीम तैयार

Lawrence Bishnoi Gang MP / Image Source : file


Reported By: Harpreet Kaur,
Modified Date: March 27, 2026 / 03:06 pm IST
Published Date: March 27, 2026 3:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एसटीएफ को सौंपा गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ धमकी और फिरौती मामलों की जांच।
  • जांच टीम में डीआईजी, एसपी, एटीएस और रेडियो विभाग के नौ वरिष्ठ अधिकारी शामिल।
  • इंदौर पुलिस शूटर हैरी बॉक्स की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई से मदद लेगी और लुकआउट सर्कुलर जारी करेगी।

भोपाल: Lawrence Bishnoi Gang MP मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, खरगोन, अशोकनगर में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर व अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए धमकी भरे मामलों की जांच मध्यप्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को सौंप दी गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने 9 पुलिस अधिकारियों की टीम जांच के लिए गठित कर दी है। जांच टीम में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के पुलिस अधीक्षक को भी शामिल किया गया है।

मध्य प्रदेश के आधा दर्जन थानों में फिरौती मांगने के प्रकरण दर्ज

दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ मध्यप्रदेश में हाल के दिनों में भोपाल के कोलार थाना सहित आधा दर्जन थानों में फिरौती मांगने के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सभी मामलों की जांच अब एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी. श्रीनिवास वर्मा के निगरानी में नौ अधिकारियों की विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जाएगी।

Madhya Pradesh STF SIT यह अधिकारी है टीम में शामिल

जांच के लिए गठित की गई एसटीएफ की एसआईटी में शामिल हैं, डीआईजी और एसपी रेल भोपाल राहुल लोढ़ा, एसटीएफ भोपाल एसपी राजेश सिंह भदौरिया, एसटीएफ इंदौर एसपी नवीन कुमार चौधरी, एसपी एटीएस वैभव श्रीवास्तव, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (रेडियो) सुधीर कनोजिया, डीएसपी एसटीएफ सूर्यकांत, दिव्या सिंह राजावत, महेन्द्र सिंह चौहान, कार्यवाहक डीएसपी एसटीएफ योगिता साटनकर। जांच की निगरानी एडीजी एसटीएफ डी. श्रीनिवास वर्मा करेंगे।

Harry  Shooter News शूटर हैरी बॉक्स की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई से मदद

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के खिलाफ अशोकनगर जिले के कोतवाली, इंदौर देहात के किशनगंज, इंदौर शहर के तुकोगंज, खरगोन जिले के कसरावद, भोपाल के कोलार और इंदौर क्राइम ब्रांच में करोड़ों की वसूली और धमकी देने के संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर हैरी बॉक्स की गिरफ्तारी के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की मदद लेने जा रही है। इसके साथ ही हैरी के खिलाफ इंदौर पुलिस लुकआउट सर्कुलर भी जारी करने की तैयारी कर रही है। हालांकि अब जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है, इसलिए आने वाले दिनों में जो भी कार्रवाई होगी, उसे एसटीएफ की एसआईटी ही करेगी।

इन्हें भी पढ़े :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.