Reported By: Vivek Pataiya
,MP Rajya Sabha Election / Image Source : x
भोपाल : MP Rajya Sabha Election : मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार सामने आने के बाद सियासत शुरू हो गई है।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी के चयन की प्रक्रिया देखिए,एक हमारे साधारण कार्यकर्ता रजनीश अग्रवाल बौद्धिक छमता के धनी,एक चिंतक और विचारक श्रेष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक हमारा रजनीश। जिसने कभी उम्मीद नहीं की थी और ना एप्रोच की थी कि राज्यसभा जाने के लिए आज वो राज्यसभा जा रहे हैं और मेरा हृदय गदगद है।
तरुण चुग समर्पित कार्यकर्ता है भाजपा के महासचिव के रूप में पूरे देश में घूम के पार्टी की विचारधारा के लिए दिन रात एक किया उनका चयन भी मेरे लिए आनंद का विषय है Tarun Chugh Rajya Sabha .शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये है कार्यकर्ता की पहचान और दूसरी तरफ पुराने चेहरे मठाधीश सब दोहराए जा रहे हैं। मैंने कर्नाटक का मंत्रिमंडल देखा वहाँ खड़गे जी का भी परिवार और सिद्दारमैया जी का भी परिवार है यही तो अंतर है की पार्टी विथ द डिफरेंस भारतीय जनता पार्टी।