शह मात The Big Debate/Image Credit: IBC24.in
शह मात The Big Debate: इंदौर: मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर एक बार फिर सुर्खियों में है और ताजा मामला नए नामकरण को लेकर शुरु हुए सियासी फसाद से जुड़ा है। दरअसल, इंदौर नगर निगम ने MIC की बैठक में शहर के ऐतिहासिक छोटा नेहरु स्टेडियम का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया है। अब ये स्टेडियम हिंदवी स्वराज्य प्रणेता छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा, (शह मात The Big Debate) लेकिन कांग्रेस को ये फैसला रास नहीं आया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि- बीजेपी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरु का अपमान कर रही है।
तो कांग्रेस के आरोपों का पलटवार करते हुए इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि- आलरेडी एक नेहरु की नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा है। कांग्रेस ये बताए कि- ये छोटा नेहरु कौन हैं?
शह मात The Big Debate: कुलमिलाकर बीजेपी के लिए नामकरण और उस पर सियासी रार होना कोई नई बात नहीं है। शिवाजी महाराज सबके (शह मात The Big Debate) आदर्श हैं, लेकिन सवाल ये कि- क्या भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के डेंट को धुलने के लिए महापौर ने अचानक ये नई कवायद की है? सवाल कांग्रेस से भी कि- स्टेडियम का नामकरण शिवाजी महाराज के नाम से किए जाने पर कांग्रेस को क्या तकलीफ है?
इन्हे भी पढ़ें:-