भोपाल: IAS Niyaj Khan फिल्म The Kashmir Files को लेकर IAS अधिकारी नियाज खान के द्वारा दिए गए बयान को लेकर राजनीति थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब कांग्रेस पार्टी नियाज खान के समर्थन में उतर आई है और नियाज खाने के बयान को लेकर कांग्रेस महामंत्री के.के.मिश्रा ने मंत्री विश्वास सारंग पर करारा पलटवार किया है।
Read More: कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
IAS Niyaj Khan कांग्रेस महामंत्री के.के.मिश्रा ने कहा है कि नियाज खान एक विचारक लेखक और अधिकारी है उन्होंने ट्वीट पर अभिमत दिया है। नियाज खान ने अपने विवेक का परिचय दिया है उनका स्वागत करना चाहिए।केके मिश्रा ने मंत्री विश्वास सारंग पर पलटवार करते हुए कहा कि विश्वास सारंग एक IAS अधिकारी को हैसियत दिखाने वाले कौन हैं? इस धरती पर पैदा हुआ कोई भी इंसान कीड़ा मकौड़ा नहीं है। बीजेपी के संविधान में मुस्लिम कीड़े मकौड़े हो सकते हैं। बीजेपी नेता सिनेमाघरों के बहार गेटकीपर बनकर काम कर रहे हैं। इनकी क्या हैसियत थी? क्या नियाज खान सट्टा जुआ नही खिलवा रहे है?
Read More: नक्सली हमला.. बाल-बाल बचे SP सदानंद कुमार और IPS अक्षय कुमार, बरामद किया IED
बता दें कि आईएएस अधिकारी नियाज खान के ट्वीट पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि नियाज खान अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं। उन्हें समझना चाहिए कि जिस पद पर वो हैं, उसकी अपनी आचार संहिता है। अराजकता फैलाकर खुद को लाइम लाइट में लाना चाहते हैं, ये सर्विस रूल के खिलाफ है। मैं आज ही कार्मिक विभाग को पत्र लिख रहा हूं कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
दरअसल, मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने ट्वीट किया है। अपने पहले ट्वीट में लिखा कि अलग-अलग मौकों पर मुसलमानों के नरसंहार को दिखाने के लिए एक किताब लिखने की सोच रहा हूं, ताकि निर्माता कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बना सकें। अल्पसंख्यकों के दर्द और पीड़ा को देशवासियों के सामने लाया जा सके।
https://twitter.com/saifasa/status/1504719515015278592
एक अन्य ट्वीट में नियास खान लिखते हैं कि कश्मीर फाइल्स ब्राह्मणों का दर्द दिखाती है। उन्हें पूरा सम्मान के साथ कश्मीर में सुरक्षित रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। निर्माता को कई राज्यों में बड़ी संख्या में मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए एक फिल्म बनानी चाहिए। मुसलमान कीड़े नहीं, बल्कि इंसान हैं और देश के नागरिक हैं।
https://twitter.com/saifasa/status/1504717590890876930