Reported By: Vijendra Pandey
,Cruise Pilot Mahesh Patel Statement/Image Source: IBC24
Cruise Pilot Mahesh Patel Statement: जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज़ डूबने से दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी। अचानक तेज आंधी आई जिसमें क्रूज पलट गया और पल भर में कई परिवार उजड़ गया। लोग नर्मदा नदी में समा गए। वही इस मामले में अब क्रूज पायलट महेश पटेल ने खुलासा करते हुए बड़ा बयान दिया है।
क्रूज पायलट महेश पटेल (Cruise Pilot Mahesh Patel Statement) ने बताया कि क्रूज़ के एक इंजन में पहले से खराबी थी और इसकी जानकारी विभाग को करीब 7 महीने पहले ही पत्र लिखकर दे दी गई थी। पायलट के मुताबिक, बोट क्लब मैनेजर सुनील मरावी ने अक्टूबर महीने में विभाग को पत्र भेजकर तकनीकी खराबी की जानकारी दी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
महेश पटेल (Cruise Pilot Mahesh Patel Statement) ने कहा कि हादसे के समय उन्हें किसी भी तरह के यलो अलर्ट की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान क्रूज़ के लोअर डेक में अचानक पानी भरने लगा, जिससे यात्री फंस गए।
क्रूज़ पायलट (Cruise Pilot Mahesh Patel Statement) ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि वह हादसे के बाद भागे नहीं थे, बल्कि क्रूज़ डूबने से पानी के तेज बहाव में बह गए थे। उन्होंने कहा कि क्रूज़ केवल वही नहीं चलाते थे, बल्कि उनके अलावा भी कई लोग इसे ऑपरेट करते थे।
अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि यदि तकनीकी खराबी की जानकारी पहले से थी, तो आखिर क्रूज़ को संचालन की अनुमति कैसे दी गई? क्या विभागीय अधिकारियों ने चेतावनी को नजरअंदाज किया? साथ ही मौसम अलर्ट की सूचना ऑपरेटर तक क्यों नहीं पहुंची?
Bargi Dam Cruise Accident Update :
▶️क्रूज हादसे के सबसे बड़े सबूत को क्यों मिटाया गया? #Jabalpur | #MPNews | #MadhyaPradesh | MP News | MadhyaPradesh pic.twitter.com/DDRcB34Kdg
— IBC24 News (@IBC24News) May 8, 2026