लात-घूंसों और चप्पलों से युवती ने युवक की सरेआम कर दी पिटाई, दी भद्दी-भद्दी गालियां! वीडियो ने मचाई खलबली

Ads

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रसल चौक इलाके का बताया जा रहा है the video went viral

  •  
  • Publish Date - April 15, 2022 / 01:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

जबलपुर। young man Beaten by Girl :  एक युवक को सरेराह लड़की द्वारा जूते से पीटने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला बाइक सवार युवक को जूते से पीट रही है और लोगों का हुजूम लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही.. अब तक 340 से ज्यादा लोगों की मौत, कई लापता

young man Beaten by Girl :  दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रसल चौक इलाके का बताया जा रहा है। जहां बाइक से जा रहे एक युवक की गाड़ी से मोपेड सवार युवती को हल्की सी टक्कर लग गई। जिसके बाद युवती ने युवक के साथ बीच सड़क पर मारपीट शुरू कर दी और अपना जूता उतारकर उसे बीच सड़क पर ही पीटने लगी। हालांकि युवक को पिटते देख कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। लेकिन युवती गुस्से में आग बबूला होकर युवक को भला बुरा बोलते हुए पीटती रही।

यह भी पढ़ें:  गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या लौटे पुराने रूप में, विस्फोटक पारी खेलकर टीम को दिलाई शानदार जीत

young man Beaten by Girl :  मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक दिलीप विश्वकर्मा ने सरेराह युवती द्वारा की गई मारपीट की शिकायत ओमती थाने में की है।

यह भी पढ़ें:  कोरोना का अलर्ट.. बच्चे संक्रमित मिले तो तत्काल बंद होगा स्कूल, यहां फिर से बढ़ने लगे केस

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़ित युवक दिलीप विश्वकर्मा ने कहा कि वह एक निजी फूड कंपनी (Swiggy) में डिलेवरी बॉय का काम करता है, बुधवार को वह रसल चौक इलाके में संचालित रेस्टोरेंट (पिज्जा हट) में पार्सल लेने जा रहा था, तभी मोपेड में सामने से मोबाइल फोन पर बात करते आ रही एक युवती से उसकी टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें:  16 शर्तों के साथ हनुमान जयंती के जुलूस की इजाजत, 600 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, ड्रोन से मॉनिटरिंग होगी

young man Beaten by Girl  :  जिस पर उसने युवती से माफ़ी भी मांगी, लेकिन गुस्से में तमतमाई युवती ने उसकी एक न सुनी और जूता निकाल कर जमकर पीटा। इधर पीड़ित युवक की शिकायत पर ओमती पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, और गाड़ी नंबर के आधार पर मारपीट करने वाली युवती की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:  सुकमा में कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई के बाद भागे नक्सली