Cow Slaughter Case MP: सड़क किनारे मिला बछड़े का कटा सिर, आसपास तलाशी के बाद जो सामने आया… अब हिंदू संगठन ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
Cow Slaughter Case MP: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा शहर में बुधवार देर रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब ठाकुर बाबा रोड इलाके में एक बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने की सूचना फैल गई।
cow salughter mp/ image source: IBC24
- ग्वालियर: बछड़े का कटा हुआ मिला सिर
- देर रात हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, दी चेतावनी
- बछड़े का धड़ नहीं मिलने पर डबरा बंद करने की चेतावनी
Cow Slaughter Case MP: ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा शहर में बुधवार देर रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब ठाकुर बाबा रोड इलाके में एक बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने की सूचना फैल गई। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और क्षेत्र में माहौल खराब करने की साजिश है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
Gwalior Calf Head Found: उसका धड़ आसपास काफी तलाशा गया
बताया जा रहा है कि बछड़े का सिर मिलने के बाद उसका धड़ आसपास काफी तलाशा गया, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। इससे आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया और पूरे मामले का खुलासा नहीं हुआ, तो डबरा बंद का आह्वान किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।
Hindu protest Dabra: पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
डबरा सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पशु के अवशेषों की जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग की मदद ली जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Garena Free Fire Max Codes Today: चैम्पियन बनने का तरीका अब सिर्फ एक क्लिक दूर! आज के रिडीम कोड्स से पाएं फ्री बंडल, डायमंड्स और रोमांचक पुरस्कार
- Gold Rate 26 February 2026: सोने के भाव में तेजी बरकरार, दाम 1.48 लाख के पार, जानिए क्या है आपके शहर में 24, 22 और 18K गोल्ड के लेटेस्ट रेट?
- Dumka Truck Fire Accident: बीच सड़क में आग का तांडव! सिगरेट लाइटरों से भरी ट्रक की जोरदार टक्कर, फिर मिनटों में सब कुछ जलकर राख!

Facebook


