Gwalior Crime News/ Image Source : ai generated
ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले से रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक जीजा ने अपनी ही साली के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साली को घर में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दे रहा था, तभी अचानक पीड़िता की माँ वहां आ गई ,जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। Gwalior Crime Update इस पूरे मामले की सूचना पीड़िता ने पुलिस थाने में दी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र के 60 फुटा रोड इलाके का है। पीड़िता अपनी किसी बीमारी का उपचार कराने के लिए कुछ दिनों के लिए अपने मायके आई हुई थी। Rape Case Gwalior बताया जा रहा है कि पीड़िता का जीजा काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता था। बीते दिन जब घर के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे और घर पर कोई भी नहीं था, तब आरोपी जीजा ने मौके का फायदा उठाया। उसने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
इसी बीच, जब पीड़िता की मां अचानक घर पहुँची, तो आरोपी मौके से भाग निकला। इस पूरे घटना की सूचना पीड़िता ने अपनी मां को दी। पीड़ित और उसकी माँ ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। Gwalior Police Action पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तर करते हुए उसे पूछताछ शुरू कर दी है।