Reported By: Anshul Mukati
,इंदौर। Indore News मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जमीन कब्जाने के प्रयास को लेकर एक शराब कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मुंबई की एक टीवी एक्ट्रेस की शिकायत पर लसूड़िया थाना पुलिस ने शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Indore News बताया जा रहा है कि कारोबारी सूरज रजक शराब दुकान खोलने के लिए जमीन की तलाश में था और इसी क्रम में उसने एक्ट्रेस के परिवार की जमीन को किराए पर लेने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, परिवार द्वारा जमीन किराए पर देने से इनकार कर दिया गया। आरोप है कि इसके बाद सूरज रजक के लोगों ने उक्त जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलने पर टीवी एक्ट्रेस स्वयं मौके पर पहुंचीं और पुलिस की मदद से कब्जे की कोशिश को रुकवाया।
लसूड़िया थाना पुलिस ने एक्ट्रेस की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सूरज रजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सूरज रजक पर कनाड़िया थाने में युवकों के साथ मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।