इंदौर: Girl Student Molested In Indore: शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। हॉस्टल से कुछ दूरी पर स्थित मेस से खाना पार्सल कराकर लौट रही छात्रा को सुनसान रास्ते पर एक्टिवा सवार युवक ने अशोभनीय तरीके से छुआ यानि बेड टच किया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Girl Student Molested In Indore: घटना विष्णुपुरी कॉलोनी एनएक्स इलाके की है जहां पीड़िता अपने हॉस्टल से मेस तक खाना लेने गई थी। लौटते समय आरोपी युवक ने पहले उसका पीछा किया और फिर मौके का फायदा उठाकर छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत की। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। भंवरकुआं थाना पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चंद घंटों में ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।