MP Education Department News / file / screengrab
इंदौर: MP Education Department News मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के बीच इंदौर जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों की मनमानी और किताबों के नाम पर होने वाली लूट के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नए शिक्षा सत्र से पहले कलेक्टर शिवम वर्मा ने निजी स्कूल संचालकों को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताबें या स्टेशनरी खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा।
प्रशासन के संज्ञान में आया था कि कई स्कूल कमीशन के चक्कर में एक विशेष दुकान या वेंडर के साथ साठगांठ कर एकाधिकार बना रहे थे। Indore Administration Action कलेक्टर ने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा, “अभिभावकों को यह अधिकार है कि वे अपनी सुविधा और बजट के अनुसार खुले बाजार में कहीं से भी शैक्षणिक सामग्री खरीद सकें। शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को इस संबंध में सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। आगामी सत्र में यदि कोई स्कूल अभिभावकों पर दबाव बनाता पाया गया, तो उस पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिले में वर्तमान में चल रही एमपी बोर्ड की परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।