Rahul Gandhi Indore Visit : राहुल गांधी के सामने सरेआम पटवारी की ‘बेइज्जती’, कांग्रेस के ही नेता ने काफिला रोक कह दी ये बड़ी बात, वीडियो वायरल होते ही सियासी घमासान शुरू

Rahul Gandhi Indore Visit : इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता गजेंद्र वर्मा द्वारा उनकी गाड़ी रोककर की गई टिप्पणी ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को उजागर कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rahul Gandhi Indore Visit : राहुल गांधी के सामने सरेआम पटवारी की ‘बेइज्जती’, कांग्रेस के ही नेता ने काफिला रोक कह दी ये बड़ी बात, वीडियो वायरल होते ही सियासी घमासान शुरू

Rahul Gandhi Indore Visit/ Credit : x handle

Modified Date: January 17, 2026 / 06:15 pm IST
Published Date: January 17, 2026 6:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी कलह सामने आई।
  • गजेंद्र वर्मा ने राहुल गांधी की गाड़ी रोककर जीतू पटवारी पर आरोप लगाए।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी के कारण हुई मौतों के बाद आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान कांग्रेस की अंतर्कलह सामने आ गई है। राहुल गांधी जब पीड़ितों से मुलाकात करके क्षेत्र से गुजर रहे थे, उसी दौरान उनका स्वागत करने पहुंचे कांग्रेस नेता गजेंद्र वर्मा ने अचानक राहुल गांधी की गाड़ी के पास पहुंचकर उन्हें रोकने की कोशिश की। गजेंद्र वर्मा ने राहुल गांधी से कहा कि “राहुल जी, जीतू पटवारी ने कांग्रेस को खत्म कर दिया है।” (Rahul Gandhi MP Visit ) इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

” राहुल जी, जीतू पटवारी ने कांग्रेस को खत्म कर दिया है।”

दरअसल, आज राहुल गांधी ने इंदौर पहुंचकर उन परिवारों से मुलाकात की जिन्होंने दूषित पानी से अपनों को खो दिया, साथ ही उनसे भी मुलाकात की जो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। ( MP Congress News )  उन्होंने अस्पताल जाकर बीमार लोगों का हाल जाना। Jitu Patwari Congress Controversy  इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद थे।

जब उनका काफिला गुजर रहा था, इसी दौरान गजेंद्र वर्मा ने उनकी गाड़ी रोककर जीतू पटवारी को कहा कि “राहुल जी, जीतू पटवारी ने कांग्रेस को खत्म कर दिया है।” इस वाक्य से कांग्रेस की अंतर्कलह सबके सामने आ गई। ( Jitu Patwari Controversy )आपको बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में पिछले काफी समय से जीतू पटवारी के नेतृत्व को लेकर असंतोष की खबरें आ रही हैं, साथ ही कुछ वक्त से कांग्रेस के अंदर जीतू पटवारी को लेकर नाराजगी भी है। फिलहाल, इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, आज राहुल गांधी ने इंदौर पहुंचकर उन परिवारों से मुलाकात की जिन्होंने दूषित पानी से अपनों को खो दिया, साथ ही उनसे भी मुलाकात की जो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यहां लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है, और दूषित पानी पीने के कारण कई मौतें हो चुकी हैं। (Rahul Gandhi in Indore) उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि सरकार की जिम्मेदारी है कि नागरिकों को साफ पानी मुहैया कराए। उन्होंने यह भी कहा कि पानी की समस्या सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं है, बल्कि कई शहरों में यह गंभीर रूप ले चुकी है। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि जिम्मेदारी सरकार की है और संबंधित अधिकारी इस मामले में जवाबदेह हैं।

इन्हे भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.