Jabalpur Murder News: युवक ने अपने ही दोस्त का कर दिया ये हाल, दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, इलाके में सनसनी का माहौल

Ads

Jabalpur Murder News: युवक ने अपने ही दोस्त का कर दिया ये हाल, दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, इलाके में सनसनी का माहौल

Jabalpur Murder News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में दोस्ती के विवाद ने हत्या का रूप ले लिया
  • आरोपी साजन झारिया ने चाकू से हमला कर कृष्णा उईके की जान ली
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

जबलपुर: Jabalpur Murder News मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा है कि आरोपी ने चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटन के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कृष्णा उईके के रूप में हुई है और आरोपी का नाम साजन झारिया है।

Jabalpur News जानकारी के मुताबिक, घटना गोराबाजार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बरेला में एक मेले में जलेबी खाने के दौरान कृष्णा उईके और साजन झारिया के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। इसी बात की रंजिश के चलते आरोपी साजन झारिया ने पहले कृष्णा उईके को फोन कर बुलाया और फिर रास्ते में रोककर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए और मौके से फरार हो गया।

आनन फानन में कृष्णा के साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी और मृतक एक ही गांव जैतपुरी के रहने वाले हैं। फिलहाल आरोपी साजन झरिया फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

घटना कहाँ हुई?

यह घटना जबलपुर के गोराबाजार थाना क्षेत्र में हुई।

मृतक और आरोपी कौन हैं?

मृतक का नाम कृष्णा उईके है और आरोपी का नाम साजन झारिया है।

हत्या का कारण क्या था?

दो दिन पहले मेले में जलेबी खाने के दौरान हुए मामूली विवाद की रंजिश के चलते हत्या की गई।