Khandwa News/Image Source: IBC24
खंडवा: Khandwa News: शहर के बाल संप्रेषण गृह से मंगलवार देर रात 6 नाबालिग फरार हो गए। ये सभी नाबालिग बाथरूम की दीवार तोड़कर भागे। इस घटना ने बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार नाबालिगों ने पहले से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। बाथरूम की कमजोर दीवार को निशाना बनाते हुए उन्होंने उसे तोड़ा और संप्रेषण गृह की सीमा लांघकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
Khandwa News: कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं लापरवाही बरतने पर दो सुरक्षा प्रहरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।