Ladli Behna Yojana Installment: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 33वीं किस्त, सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे पैसे

Ads

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 33वीं किस्त, Ladli Behna Yojana installment on February 14

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 11:13 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 12:06 AM IST

Ladli Behna Yojana 32th Installment/Image Source: Generated by AI

भोपाल। Ladli Behna Yojana Installment: मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के लिए एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 फरवरी को लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री यह राशि खंडवा जिले के पंधाना से आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे बहनों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे।

बता दे कि इस योजना में पहले 1250 रुपए दिए जाते थे, लेकिन नवंबर 2025 से 250 रुपए बढ़ाकर 1500 रुपए दिए जा रहे हैं। इसके बाद राज्य सरकार पर हर माह 300 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय भार बढ़ा है। अक्टूबर 2025 तक 1500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि योजना में एक साथ ट्रांसफर होती थी, जो दिसंबर 2025 में 1850 करोड़ रुपए से अधिक तक पहुंच गई थी।

लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम ऐसे देखें (Ladli Behna Yojana Installment)

  • आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • अपना मोबाइल नंबर और OTP का यूज करके लॉग इन करना होगा।
  • आपको होम पेज पर फाइनल लिस्ट का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और कैप्चा कोड डालें।
  • इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • यहां आप लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें

शीर्ष 5 समाचार