मध्यप्रदेश में गैस और तेल का पर्याप्त भंडार, सरकार हालात पर नज़र रखने के लिए समिति बनाएगी : यादव

Ads

मध्यप्रदेश में गैस और तेल का पर्याप्त भंडार, सरकार हालात पर नज़र रखने के लिए समिति बनाएगी : यादव

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 07:51 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 07:51 PM IST

भोपाल, 10 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच राज्य में गैस और तेल का पर्याप्त भंडार है तथा लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए राज्य सरकार तीन सदस्यीय समिति गठित करेगी। मुख्यमंत्री ने यहां स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की।

यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘खाद्यान्न, गैस या तेल की आपूर्ति को लेकर किसी को भी घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों को राज्य में सर्वोत्तम प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और उसके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश समेत देश में कहीं भी आपूर्ति से जुड़ी कोई समस्या नहीं आ रही।

भाषा दिमो जोहेब

जोहेब