भिंड (मध्य प्रदेश), 18 जनवरी (भाषा) जिले में बदमाशों ने बुधवार को बंदूक की जोर पर एक व्यापारी से लूटपाट की और 14.48 लाख रुपये लूट लिये।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को दोपहर करीब भिंड जिले के गोहद कस्बे में हुई।
पुलिस के उप मंडल अधिकारी (एसडीओपी) सौरभ कुमार ने कहा कि व्यापारी राजेश सिंघल अनाज खरीदने के लिए नकदी से भरे बैग के साथ स्थानीय मंडी में खड़े थे, तब दो लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि उनके वाहन ने पहले उनके वाहन को टक्कर मारी थी।
उन्होंने बताया कि जब वे बात कर रहे थे तब कुछ अन्य बदमाश एक एसयूवी में आए और 14.48 लाख रुपये नकद से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।
उन्होंने कहा कि बाद में लुटेरे एसयूवी को एक गांव में छोड़कर फरार हो गए।
उन्होंने कहा कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
भाषा सं दिमो अर्पणा
अर्पणा