Reported By: Pushpendra Kushwaha
,Maihar Viral Video/Image Credit: IBC24 File
Maihar Viral Video: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरियारी के सिगटाहा टोला में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, यहां एक शख्स ने विवाद के बाद गुस्से में महिला को छत से नीचे धकेल दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, ममता पटेल अपनी माता के साथ घर का कामकाज कर रही थीं। इसी दौरान जमीन को लेकर विवाद (Maihar Viral Video) शुरू हो गया। आरोप है कि गांव के ही रमेश पटेल पिता वंशगोपाल पटेल ने विवाद के दौरान गुस्से में आकर ममता पटेल को छत से धक्का दे दिया। छत से नीचे गिरने के कारण महिला घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिला को संभालकर उपचार की व्यवस्था कराई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।
इस पूरे मामले का वीडियो (Maihar Viral Video) सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है फिलहाल नादन थाना पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।