Khargone News: बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी नाबालिग फिर अगले दिन ही हो गई मौत.. वजह जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश

Ads

Khargone News: मुंबई से बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। युवक ने भी आत्महत्या की कोशिश की लेकिन वो बच गया।

Bihar Crime News/Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • मुंबई से बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची नाबालिग ने दी जान।
  • प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने कुएं में लगाई छलांग।
  • परिजनों से दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट।

Khargone News: खरगोन: दो माह पूर्व सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और नाबालिग प्रेमिका मुंबई से 541 किलोमीटर दूर अपने 18 वर्षीय प्रेमी युवक के मंडलेश्वर स्थित जलूद घर पर आ गई (Khargone News) लेकिन सोशल मीडिया का यह प्यार एक दिन में ही खत्म हो गया। किसी बात पर विवाद होने पर दोनों कुएं में कूद गए। जहां नाबालिग लड़की की मौत हो गई। वहीं युवक को किसी तरह से बचा लिया गया।

प्रेमी से मिलने मुंबई से आई थी नाबालिग

Khargone News: मंडलेश्वर थाने के टीआई दीपक यादव ने बताया कि, जलूद निवासी 18 वर्षीय छात्र चिराग राठौर और मुंबई की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की सोशल मीडिया पर दो माह पहले पहचान हुई थी। गत गुरुवार को चिराग का जन्मदिन था। संभवतः जन्मदिन मनाने नाबालिग लड़की मुंबई से चिराग के गांव जलूद आई। इसके बाद शुक्रवार को किसी बात पर विवाद के बाद दोनों ने कुएं में छलांग लगा दी (Khargone Suicide News)। जहां लड़की की जान चली गई। जबकि लड़के को बचा लिया गया है।

तमाशा देखती रही भीड़

Khargone News: दोनों के कुएं में कूदने के बाद पुरानी जलूद रोड के पास के कुएं से खेत में काम कर रही महिलाओं ने बचाव-बचाव की आवाज सुनी। कुएं लड़का-लड़की डूब रहे थे। वहां भीड़ लग गई लेकिन उन्हें बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक गोविंद देवड़ा निवासी जलूद ने बिना कुछ सोचे-समझे कुएं में छलांग लगाई। (Khargone Suicide News) दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक नाबालिग लड़की की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मुंबई की नाबालिग लड़की के घर से भागने के बाद उसके परिजनों द्वारा मुंबई स्थित थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।

इन्हे भी पढ़ें:-