Reported By: Nafees Khan
,MLA Bhupendra Singh News: सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई विधायक और मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह इस वर्ष अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद उन्होंने अपने समर्थकों से स्पष्ट कहा है कि जन्मदिन के अवसर पर होर्डिंग,फ्लेक्स,स्वागत और वाहनों के काफिले पर अनावश्यक खर्च न करें,बल्कि उसी राशि का उपयोग गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता में करें।
भूपेंद्र सिंह ने समर्थकों से आग्रह किया कि वे फूल-मालाओं के बजाय गरीब बच्चों के लिए स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराएं,ताकि उनको पढ़ाई में मदद मिल सके। उनका कहना है कि जन्मदिन जैसे अवसर समाजसेवा का माध्यम बनें,यही सबसे बड़ा उपहार है। वहीं, हर वर्ष की तरह इस बार भी उनके जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। (MLA Bhupendra Singh News) इस शिविर में समर्थकों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान लगभग 2000 यूनिट रक्तदान किया गया, जो जिले के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।
MLA Bhupendra Singh News: बहरहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और सेवा की भावना से प्रेरित यह आयोजन अब सागर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। (MLA Bhupendra Singh News) जन्मदिन को उत्सव के बजाय सेवा और जनकल्याण से जोड़ने की यह पहल समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश जरूर दे रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-