BJP Leader Viral Video: ‘नाभि से तीन इंच नीचे थी लड़की की पैंट, देखकर आया मजा’.. महिला सिंगर पर बीजेपी नेता का आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल होते है मचा बवाल

BJP Leader Viral Video: 'नाभि से तीन इंच नीचे थी लड़की की पैंट, देखकर आया मजा'.. महिला सिंगर पर बीजेपी नेता का आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल होते है मचा बवाल

BJP Leader Viral Video: ‘नाभि से तीन इंच नीचे थी लड़की की पैंट, देखकर आया मजा’.. महिला सिंगर पर बीजेपी नेता का आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल होते है मचा बवाल

BJP Leader Viral Video/Image Source: IBC24

Modified Date: February 26, 2026 / 04:11 pm IST
Published Date: February 26, 2026 4:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिला कलाकार पर आपत्तिजनक बयान
  • जिनेश जैन का वीडियो हुआ वायरल
  • मुरैना में राजनीतिक तापमान बढ़ा

मुरैना: BJP Leader Viral Video: मुरैना में सत्ता के मंच से निकले एक बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के मुरैना जिला उपाध्यक्ष और अंबाह नगर पालिका अध्यक्ष के पति, जिनेश जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे एक महिला सिंगर के पहनावे को लेकर भद्दी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने बीजेपी पर हमला बोला है, वहीं पार्टी संगठन ने भी बयान से किनारा करते हुए जांच की बात कही है।

मंच से अशोभनीय टिप्पणी! (Morena Viral Video)

BJP Leader Viral Video:  अंबाह में आयोजित जायेश्वर महादेव मेले के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान मंच से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन ने महिला कलाकार के पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो में वे कहते सुनाई दे रहे हैं, “कल यहां जो लड़की परफॉर्म कर रही थी, उसकी पैंट नाभि से तीन इंच नीचे थी। मैंने पब्लिक से कहा कि आपको मज़ा आ रहा है।” मंच से दिया गया यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जिनेश जैन यहीं नहीं रुके। उन्होंने मंच से यह भी कहा कि “यहां नगर पालिका अध्यक्ष मेरे बिना नहीं बनाया जा सकता।”इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष का कहना है कि यह बयान सत्ता के अहंकार को दर्शाता है।

जिनेश जैन का वीडियो हुआ वायरल (Jinesh Jain Controversy)

BJP Leader Viral Video:  बीजेपी जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह का कहना है कि यह बीजेपी की संस्कृति नहीं है। “महिलाओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता है। अगर किसी पदाधिकारी ने अनुचित टिप्पणी की है तो वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल मुरैना से वायरल यह वीडियो राजनीतिक तापमान बढ़ा रहा है। महिला सम्मान और राजनीतिक मर्यादा को लेकर उठे सवालों के बीच सबकी नजरें अब बीजेपी नेतृत्व की कार्रवाई पर टिकी हैं। कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर का कहना है, “जिस मंच पर मेरी पत्नी और बहू बैठी थीं, उसी मंच से इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है। बीजेपी को ऐसे लोगों को तुरंत पद से हटाना चाहिए। अब इनके संस्कार जनता के सामने हैं।” अब देखना होगा कि पार्टी संगठन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या यह विवाद केवल बयान तक सीमित रहेगा या इसका सियासी असर भी दिखेगा।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।