MP Chamber of Commerce elections
MP Chamber of Commerce elections today : ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव आज होंगे। इसके लिए 70 चुनाव सहायक बनाए गए हैं, जो मतदान से लेकर मतगणना तक की व्यवस्था संभालेंगे। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव में 3110 व्यापारी सदस्य मतदान करेंगे।
शाम 7 बजे से मतगणना शुरू होगी। परिणाम की घोषणा रात 12 बजे के करीब हो जाएगी। यह मुकाबला व्हाइट हाउस और क्रिएटिव हाउस के बीच में होगा।
MP Chamber of Commerce elections today : निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय ने बताया कि चुनाव के कारण चेंबर परिसर के सामने से गुजरने वाला ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। आसपास की सभी दुकानें भी बंद रहेंगी। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर रहेंगे।
Read more: Bus Accident: तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 8 लोग घायल
चेंबर के एंट्री गेट पर बड़ी स्क्रीन पर चुनाव की पूरी प्रक्रिया लोग सड़क से खड़े होकर देख सकेंगे। मतगणना का लाइव प्रसारण नहीं होगा, क्योंकि इससे पीछे चल रहे व हार रहे प्रत्याशी द्वारा हंगामा किए जाने की आशंका बनती है।