MP Congress Candidate 2nd List
भोपाल: कांग्रेस की आज एक और लिस्ट सामने आ सकती हैं। आलाकमान के मंथन के बाद मध्यप्रदेश के 14 सीटों के लिए नाम लगभग तय हो चुके हैं। अब महज ऐलान की औपचारिकता ही शेष हैं। (MP Congress Candidate 2nd List) बताया जा रहा हैं कि पीसीसी नेताओं के वापस लौटते ही एआईसीसी नामों की लिस्ट जारी कर देगी। इस सूची में पार्टी ने एक बार फिर से अपने ज्यादातर पुराने क्षेत्रपों पर ही दांव खेला हैं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कल बताया था कि बताया कि हमारे लगभग 70 फीसदी सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक मेरे या किसी और के चुनाव लड़ने की बात है तो जो पार्टी फैसला करेगी वो सभी को मान्य होगा, पार्टी जो कहेगी वो करेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अपने 24 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से प्रत्याशी दिया है, (MP Congress Candidate 2nd List) जबकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से टिकट दिया है। वहीं पार्टी का दावा है कि जल्द ही बाकी उम्मीदवारों के नाम का एलान भी कर दिया जाएगा।
वही भिंड लोकसभा सीट से टिकट की कतार में नजर आने वाले कांग्रेस नेता देबाशीष जरारिया ने टिकट फाइनल होने और खुद के नाम पर सहमति नहीं होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “मध्यम वर्गीय परिवार से होते हुए 5 साल पेट काट कर क्षेत्र में संघर्ष किया। वफादारी, संघर्ष और ईमानदारी की खूब सजा मिली है मुझे।”
मध्यम वर्गीय परिवार से होते हुए 5 साल पेट काट कर क्षेत्र में संघर्ष किया।
वफादारी, संघर्ष और ईमानदारी की खूब सजा मिली है मुझे।@INCIndia @kharge @digvijaya_28 @jitupatwari @RahulGandhi— Devashish Jarariya INDIA (@jarariya91) March 11, 2024