Singrauli Rape Crime News/Image Credit: IBC24.in
Singrauli Rape Crime News: सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के नवानगर में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की रहने वाली युवती ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। (Singrauli Rape Crime News) उसने बताया कि करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती माड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले 18 वर्षीय दिलीप कुमार पनिका से हुई थी।
इसके बाद धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने उसे शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। आरोपी दिलीप 11 अगस्त 2025 को युवती को बहला-फुसलाकर बैढ़न ले आया। यहां माजन मोड़ के पास उसने शादी का पक्का वादा किया और युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शादी की बात कहकर युवती का शोषण करता रहा। (Singrauli Rape Crime News) जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी अपनी बात से मुकर गया। उसने अलग जाति का हवाला देते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद हार मानकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल नवानगर पुलिस युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-