Bhopal New/Image Credit: IBC24
Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सीढ़ियों पर भगवान हनुमान का चित्र बनाने के बाद विवाद शुरू हो गया है। हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
Bhopal News: मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल के चौक बाजार में तापडिया कॉम्प्लेक्स की सीढ़ियों के किनारे भगवान हनुमान का चित्र बनाया गया। हिंदू संगठन के लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली तो सभी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। इसके बाद जय भवानी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पेंट से भगवान हनुमान के चित्रों को हटाया। इतना ही नहीं हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी है।