Shahnaaz Akhtar/Image Source: IBC24
सीधी: Shahnaaz Akhtar: अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका शहनाज अख्तर ने हाल ही में सनातन धर्म और देश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कोई कमी नहीं है और इसे छोड़ने की आवश्यकता नहीं है।
Sidhi News: शहनाज अख्तर ने कहा कि मैं कभी नहीं चाहती कि श्रद्धा जैसी लड़की 35 या 70 टुकड़ों में बटे। सनातन धर्म में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कैसे 8-10 साल के मुस्लिम बच्चे ‘सर तन से जुदा के नारे लगा रहे हैं।
Shahnaaz Akhtar: शहनाज ने पूछा कि कौन उन्हें जेहादी मानसिकता सिखा रहा है यह देश के लिए घातक है। अख्तर ने सभी से अपील की कि देश का माहौल खराब करने का प्रयास न करें और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें।