MP calf Head Incident: गौवंश के साथ हैवानियत..! इस हाल में मिला शरीर का ये अंग, कुछ ही दूर पर… हिंदू संगठन ने कर दिया बड़ा ऐलान

Ads

MP calf Head Incident: टीकमगढ़ में एक घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार Kailpura Village के एक कुएं में बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 09:24 AM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 09:37 AM IST

tikamgarh/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मार्च की शुरुआत में तेज गर्मी
  • कई शहरों में 38 डिग्री पार
  • मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा गर्मी

MP calf head Incident: टीकमगढ़: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार Kailpura Village के एक कुएं में बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना Baldeogarh थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने जब कुएं में बछड़े का कटा सिर देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपर्ण हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई और मामले की जांच की मांग की।

MP calf Head: पुलिस टीम मौके पर पहुंची

MP calf head Incident की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों को भी जांच के लिए बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने बताया कि कुएं में मिला बछड़े का कटा सिर करीब तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाके में पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बछड़े का कटा सिर सामने रखकर विरोध जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Madhya Pradesh Crime News: अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बछड़े का सिर कुएं में कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :-

. मध्य प्रदेश में तापमान कितना पहुंचा?

कई शहरों में 38 से 39 डिग्री।

सबसे गर्म शहर कौन सा रहा?

रतलाम सबसे गर्म शहर रहा।

किन क्षेत्रों में ज्यादा गर्मी है?

मालवा और निमाड़ क्षेत्र में।